फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public holiday on 25th on the occasion of Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur

Noida News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर 25 को सार्वजनिक छुट्टी

Sat, 22 Nov 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Public holiday on 25th on the occasion of Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, कहा- गुरु साहिब के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ये घोषणा करते हुए कहा कि ये गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान, उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानवता की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धांजलि है।



गुरु तेग बहादुर का जीवन अत्याचार, धार्मिक असहिष्णुता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की जीवित मिसाल है। वे न केवल सिख धर्म के महान गुरु रहे बल्कि संपूर्ण मानवता के संरक्षक भी थे। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की और यह संदेश दिया कि सत्य व धर्म की रक्षा किसी भी मूल्य पर की जानी चाहिए। उनका बलिदान इतिहास की उस अमर घटना का प्रतीक है जिसने हमें यह सिखाया कि दूसरों की स्वतंत्रता और सम्मान की खातिर त्याग देना ही सच्ची मानवता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि वे इस दिवस को श्रद्धा, एकता व सेवा भाव से मनाएं और गुरु साहिब के संदेशों को जीवन में धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed