फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public buses will run on rural routes, fares will be 10 percent lower.

Noida News: ग्रामीण रूटों पर चलेंगी जनता बसें दस प्रतिशत कम रहेगा किराया

Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Public buses will run on rural routes, fares will be 10 percent lower.
गाजीपुर। ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण रूटों पर जनता बसों का संचालन किया जाएगा। इनका किराया सामान्य बसों के किराये की अपेक्षा 10 प्रतिशत तक कम रहेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। एआरएम अभिषेक सिंह ने बताया कि रोडवेज डिपो के बेड़े में 92 बसें हैं। इन्हीं में से जनता बसों के लिए बस का चयन किया जाएगा। शासन के फरमान के बाद रोडवेज डिपो सक्रिय है। वह जनता बसों के संचालन व ग्रामीण रूटों का खाका तैयार करने में जुटा हुआ है। जल्द ही रूटों का चयन कर लिया जाएगा। जनता बसों से यात्रा करने के दौरान किराये में 10 प्रतिशत छूट का लाभ केवल संबंधित ग्रामीण रूट से लेकर रोडवेज डिपो तक ही मिलेगा। उदाहरण के तौर पर कोई यात्री अगर भांवरकोल से वाराणसी जाना चाहता है, तो उक्त यात्री को भांवरकोल से गाजीपुर तक के किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अगर सामान्य बसों का किराया 100 रुपये है तो जनता बस से केवल 90 रुपये लगेगा। इसके बाद गाजीपुर से वाराणसी के लिए जो किराया निर्धारित होगा, उतने का भुगतान करना पड़ेगा। इसमें कोई छूट नहीं मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed