{"_id":"68791a1069503bd1ee056045","slug":"property-dealer-drank-pesticide-due-to-debt-pressure-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68568-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रॉपर्टी कारोबारी ने कर्ज के दबाव में कीटनाशक पी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रॉपर्टी कारोबारी ने कर्ज के दबाव में कीटनाशक पी लिया
विज्ञापन
प्रॉपर्टी कारोबारी ने कर्ज के दबाव में कीटनाशक पी लिया
ग्रेटर नोएडा। एनआरआई रेजिडेंसी सिटी में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी ने कर्ज के दबाव में आकर कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। समय रहते इलाज शुरू होने से कारोबारी की जान बची है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित फरमान का आरोप है कि उसने करीब 50 लाख रुपये उधार लिए थे। इस रकम के एवज में मूलधन से भी ज्यादा ब्याज चुका दिया। रकम को चुकाने के लिए वह अपना घर, प्लॉट तक बेच चुका है। बावजूद कर्जदार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। आत्महत्या के प्रयास से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि बॉबी, शहदत, सोनू फागना और संदीप खरी लगातार उसे धमकी दे रहे थे और दबाव बना रहे थे। मानसिक दबाव में आकर ऑल आउट कीटनाशक पी लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जानकारी के मुताबिक, फरमान सैफी ने करीब पांच वर्ष पूर्व कुछ लोगों से सवा करोड़ रुपये उधार लिए थे। कर्जदारों द्वारा पैसे वापस मांगने पर फरमान ने ऑल आउट का सेवन किया। ब्यूरो