Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Process of giving women allowance in final stage: BJP

अंतिम चरण में महिला भत्ता देने की प्रक्रिया : भाजपा

Tue, 25 Nov 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Process of giving women allowance in final stage: BJP
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- जल्द मिलना शुरू होगा लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मंगलवार को कहा कि रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की महिलाओं को महिला भत्ता देने के वादे पर पूरी तरह कटिबद्ध है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

सचदेवा ने बताया कि समिति तेजी से अपना काम पूरी कर रही है। शीघ्र ही महिला भत्ता प्राप्त करने के नियम व विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। दिल्ली की महिलाएं भलीभांति समझती हैं कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के प्रति गंभीर है। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाना और उपचुनाव में 12 में से आठ वार्डों में महिला उम्मीदवारों को टिकट देना इसका स्पष्ट प्रमाण है। भाजपा अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मात्र नौ माह में पानी के बिल का सरचार्ज माफ करना, जीएसटी रिफंड देना, नई डीटीसी बसें लाना, पिंक टिकट योजना को बेहतर बनाना, 75 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलना और वृद्ध असहाय पेंशन में वृद्धि जैसे कदमों ने भाजपा की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन कार्यों ने महिला वर्ग में भरोसा और मजबूत किया है कि भाजपा महिला भत्ता भी समय पर देगी। कांग्रेस अब दिल्ली की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुकी है। उपचुनावों में कांग्रेस का प्रचार केवल प्रेसवार्ता तक सीमित है। अधिकांश वार्डों में उनके उम्मीदवार मैदान में दिखाई ही नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed