{"_id":"619679f21b5905738d4ee430","slug":"prime-minister-will-be-in-the-foundation-stone-laying-program-of-noida-airport-for-one-and-a-half-hours-noida-news-noi616549115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में डेढ़ घंटे तक रहेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में डेढ़ घंटे तक रहेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल से पंडाल हटाते इवेंट कंपनी के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जेवर स्थित रोही गांव की जमीन पर नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को आएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। दोपहर करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम समाप्त होगा। इसे सफल बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) समेत दूसरे अन्य विभागों की तरफ से पूरा अमला एयरपोर्ट साइट समेत अन्य स्थानों पर तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का होगा। इसमें शिलान्यास समेत प्रदर्शनी और अन्य गतिविधियां शामिल हैं। संभव है कि भूमि पूजन का कार्यक्रम न हो। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा सकता है। मंच पर विशिष्ट लोगों की मौजूदगी की संख्या को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि करीब 10 से 15 अतिविशिष्ट लोग मंच पर बैठ सकते हैं। यमुना प्राधिकरण की ओर से कई नामों की सूची लखनऊ भेजी गई है, लेकिन इसकी मंजूरी प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। इसमें स्थानीय स्तर पर शामिल होने वाले सांसद, विधायक, प्रदेश के मंत्री समेत अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत ज्यूरिख इंटरनेशनल के चेयरमैन भी होंगे। ज्यूरिख के चेयरमैन स्विट्जरलैंड से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
पीएम की सुरक्षा को लेकर लेआउट में हुआ बदलाव
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के बाबत कार्यक्रम स्थल के लेआउट में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले सभी लोगों के लिए पंडाल यानी हैंगर तैयार किए जा रहे थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए अब इसमें बदलाव करते हुए आम लोगों के लिए खुले में बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के सामने कोई पंडाल नहीं रहेगा। अति विशिष्ट लोगों और मीडिया के लिए पंडाल होंगे, जो थोड़ा हटकर होंगे। हालांकि, मीडिया की गैलरी मंच के सामने होगी। यही वजह है कि पहले से लगाए गए पंडाल को बृहस्पतिवार को हटाने का काम किया गया।
विज्ञापन
रनवे के मॉडल की होगी प्रदर्शनी
कार्यक्रम में एयरपोर्ट के दो व पांच रनवे के दो मॉडलों की प्रदर्शनी लगेगी। प्रधानमंत्री इसे देख सकते हैं। इसके अलावा 2018 से 2021 तक की एयरपोर्ट की विकास की यात्रा के बाबत फिल्म दिखाई जाएगी। इसमें दिखाया जाएगा कि एयरपोर्ट की राह में कितनी बाधाएं आईं। कब-कब काम में प्रगति आई। इसके अलावा कौन से महत्वपूर्ण दिन क्या-क्या काम हुआ जिससे शिलान्यास तक की राह आसान हो गई। इसके अलावा एयरपोर्ट से कहां-कहां किस तरह से मेट्रो, सड़कें व रेल आदि से कनेक्टिविटी हो रही है। इसे भी दिखाया जाएगा। कार्गो की सुविधा के बारे में भी बताया जाएगा। यह सब कुछ पीएम के सामने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दिखाया जा सकता है।
हर 30 मीटर पर होगी एक एलईडी
कार्यक्रम स्थल के हर 30 मीटर पर एक एलईडी होगी। इससे मंच और प्रदर्शनी आदि स्थल पर चल रहे कार्यक्रम को जनता लाइव देख सकेगी। करीब 60 से 70 एलईडी लगेंगी।
शिलान्यास कार्यक्रम से दो वाटरप्रूफ टेंट हटे
एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव और नए सिरे से तैयारियां बृहस्पतिवार को देखने को मिलीं। यहां लगे तीन में से दो वाटर प्रूफ टेंट हटाने का काम चलता रहा। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में कार्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव के कारण काम रुकने की खबर प्रकाशित की थी।
दो लाख लोगों को जुटाने की तैयारी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी तैयारी पूरी करते हुए इस कार्यक्रम को जेवर में पर्व की तरह मनाने के लिए तैयार रहें। जेवर, खुर्जा, दादरी आदि जगहों से 25-25 हजार लोग आएंगे। आसपास के दस जिलों व नोएडा विधानसभा से भी लोग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी।