फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prepare useful items from waste and become a sanitation hero

कचरे से उपयोगी सामान तैयार करिए और स्वच्छता हीरो बनिए

Wed, 06 Jan 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Prepare useful items from waste and become a sanitation hero
कचरे से उपयोगी सामान तैयार करिए और स्वच्छता हीरो बनिए
विज्ञापन

नोएडा। अपने आसपास के कचरे को उठाएं और उसे उपयोगी सामान में तब्दील कर दें। आपका बनाया गया सामान अगर बेहतर साबित होगा तो आप स्वच्छता हीरो होंगे। जी हां, नोएडा प्राधिकरण ने शहर के निवासियों को स्वच्छता हीरो बनने का एक बार फिर मौका दिया है। प्राधिकरण की ओर से शहर के निवासियों से 12 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन में कलात्मकता दिखानी होगी। प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि शहर के निवासी बेकार पड़े कचरे को उपयोगी सामान में बदलें और उसे लेकर दिखाएं। क्रियाशीलता और कलात्मक खूबी से उसे और खूबसूरत बनाना होगा। अगर शहर के निवासियों की ओर से बनाया गया सामान अपनी खूबी प्रदर्शित करता है तो उन्हें अगले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। दरअसल, कई बार बेकार पड़े सामान को लोग अपनी कलात्मक खूबी से उपयोगी बना देते हैं। जैसे बेकार पड़े प्लास्टिक के डब्बे को खूबसूरत गमला बनाया जा सकता है। बेकार पड़ी बोतल का उपयोग किसी काम के लिए किया जा सकता है। उसी तरह से बेकार पड़े टायर का उपयोग सजाने के काम में किया जाता है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण की ज्यूरी बनाए गए सामान की जांच करेगी और उसके बाद पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों के नामों की घोषणा होगी। बाद में सार्वजनिक कार्यक्रम में बतौर स्वच्छता हीरो सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed