फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for the 15th Mahakothig are in full swing, with 150 artists showcasing Uttarakhand's culture.

Noida News: 15वें महाकौथिग की तैयारियां तेज, 150 कलाकार दिखाएंगे उत्तराखंड की संस्कृति

Sun, 16 Nov 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the 15th Mahakothig are in full swing, with 150 artists showcasing Uttarakhand's culture.
15वें महाकौथिग की तैयारियां तेज, 150 कलाकार दिखाएंगे उत्तराखंड की संस्कृति
विज्ञापन

नोएडा संवाद। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में होने वाले 15वें महाकौथिग-2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की अहम बैठक हुई। मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, संस्थापिका कल्पना चौहान और अध्यक्ष हरीश असवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 7 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय की गईं। इस बार मेला 19 से 25 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से रात 8 बजे तक चलेगा। राजेंद्र चौहान ने बताया कि इस वर्ष मंच को जागेश्वर धाम की थीम पर सजाया जाएगा। उत्तराखंड के 13 जिलों के करीब 150 लोक कलाकार अपनी संस्कृति और पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे। हर शाम विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। रजनी ढौंढियाल ने बताया कि इस बार का महाकौथिग मेला और भी खास होने वाला है, जहां उत्तराखंड के विभिन्न खाद्य पदार्थों के अलावा उनके रहन-सहन और संस्कृति को छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed