{"_id":"68de9975f3fb8220ea058b81","slug":"preparations-for-diwali-roadways-has-made-a-master-plan-buses-will-make-additional-trips-noida-news-c-1-gnd1002-3474201-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली की तैयारी... रोडवेज ने बनाया मास्टर प्लान, अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली की तैयारी... रोडवेज ने बनाया मास्टर प्लान, अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकेंगे यात्री, लखनऊ जाने वाली बसों की बढ़ेगी संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 16 अक्तूबर से दीपावली के लिए बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। अभी तक की योजना के अनुसार 305 बसें एक हजार से अधिक फेरे लगाएंगी। त्योहार के दौरान लखनऊ के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। भीड़ में सीट की मारामारी से बचने के लिए लोग ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।
परिवहन निगम के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इनमें नोएडा डिपो की 188 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। दोनों डिपो से तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं।
डिपो अधिकारियों के अनुसार दीपावली से करीब एक हफ्ते पहले मुख्यालय की ओर से चालक, परिचालकों और कार्यशाला के कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना जारी होगी। हालांकि अभी तक की संभावित योजना के अनुसार 16 अक्तूबर से बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
चालक-परिचालक नहीं कर सकेंगे छुट्टी
त्योहारों के दौरान दोनों डिपो के चालक और परिचालकों की छुट्टी निरस्त रहेगी। इसके अलावा कार्यशाला के कर्मचारियों की छुट्टी भी निरस्त रहेगी। छुट्टी सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही दी जाएगी।