{"_id":"6a8eefab73034df9a60d4a7b","slug":"preparations-complete-for-national-womens-basketball-champ-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104290-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल की तैयारी पूरी, मुकाबले आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल की तैयारी पूरी, मुकाबले आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेंट जोसेफ स्कूल में तीन दिन तक चलेगी प्रतियोगिता, ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी 15 राज्यों की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली महिला वर्ग की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 में शामिल होने लिए बुधवार को लगभग सभी टीमें ग्रेनो में पहुंच चुकी हैं। बृहस्पतिवार से टीमें प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता के मद्देनजर आयोजकों की ओर से लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 27 से 29 अगस्त होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में देशभर से करीब 15 राज्यों की महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी कोर्ट पर अपना दमखम दिखाएंगी। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, खेल विभाग के अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा व वेद प्रकाश सारस्वत ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 15 राज्यों से 550 महिला खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्ष डागर बतौर मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुधवार को लगभग सभी टीमें ग्रेनो पहुंच चुकी हैं। खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था स्कूल परिसर में की गई हैं। विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।