फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pregnent lady not getting normal delivery in CHC, PHC

गर्भवती महिला की डिलीवरी नहीं करने का आरोप

Mon, 31 Aug 2020 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
pregnent lady not getting normal delivery in CHC, PHC
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत गांव पढेनी व तावडू पीएचसी में कार्यरत स्टाफ नर्सों व चिकित्सकों पर एक गर्भवती महिला के साथ लापरवाही बरतने व उसकी डिलीवरी नहीं कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के परिजनों ने सिविल सर्जन नूंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखित शिकायत भेजकर लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक निवासी गांव धुलावट ने बताया कि 24 अगस्त की रात वह अपनी भाभी की डिलीवरी कराने के लिए पढेनी पीएचसी में लेकर गया था। आरोप है कि पीएचसी में मौजूद स्टाफ नर्सों ने गर्भवती महिला व बच्चे की जान को खतरा बताते हुए डिलीवरी करने से मना कर दिया। जब महिला व पीड़ित व्यक्ति ने नर्सों से डिलीवरी कराने की फरियाद की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति महिला को तावडू पीएचसी लेकर आया। वहां मौजूद स्टाफ ने भी बिना जांच किए गर्भवती महिला व बच्चे की जान को खतरा बताकर निजी अस्पताल में डिलीवरी कराने की बात कहकर मना कर दिया। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद उसने महिला को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां पर कुछ देर बाद नार्मल डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन

वर्जन-
मामला अभी संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कर लापरवाही बरतने वाले स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तावडू पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed