{"_id":"650e81f65da2e02410064248","slug":"practice-session-delayed-due-to-track-staff-not-getting-food-and-water-on-time-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटो जीपी: ट्रैक कर्मचारियों को समय पर नहीं मिला खाना और पानी, अभ्यास सत्र में इस वजह से हुआ विलंब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटो जीपी: ट्रैक कर्मचारियों को समय पर नहीं मिला खाना और पानी, अभ्यास सत्र में इस वजह से हुआ विलंब
Sat, 23 Sep 2023 11:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:43 AM IST
सार
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी बाइक रेस के दौरान ट्रैक पर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पार्किंग समेत सभी जगहों पर कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों के पास समय पर सामान नहीं पहुंचने से दोपहर में अभ्यास सत्र में करीब 45 मिनट की देरी हो गई।
विज्ञापन
MotoGP Bharat
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोटो जीपी ट्रैक कर्मचारियों को समय पर पानी और खाना नहीं उपलब्ध कराने के चलते अभ्यास सत्र में विलंब हो गया। शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद अभ्यास सत्र में देरी हुई। रेस के प्रसारण में भी बताया गया कि ट्रैक में अभ्यास में देरी हो रही है। वहीं, आयोजकों का कहना है कि एजेंसी के लोगों को प्रवेश नहीं मिलने से यह देरी हुई है।
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी बाइक रेस के दौरान ट्रैक पर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पार्किंग समेत सभी जगहों पर कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों के पास समय पर सामान नहीं पहुंचने से दोपहर में अभ्यास सत्र में करीब 45 मिनट की देरी हो गई। बताया जाता है कि सामान नहीं पहुंचने ट्रैक कर्मचारियों ने काम करने से इन्कार कर दिया था। प्रसारण में भी इस बात को बताया गया कि ट्रैक के चलते अभ्यास में देरी हो रही है।
विज्ञापन
अभ्यास में देरी की सूचना के बाद आयोजक हरकत में आ गए। सभी कर्मचारियों तक सामान पहुंचाया गया। इसके बाद अभ्यास शुरू हो पाया। इस बारे में आयोजकों का कहना है कि कर्मचारियों के लिए भोजन और पानी समय पर भेज दिया गया था। एजेंसी के विक्रेताओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते उन तक सामान पहुंचने में देरी हुई है।
विज्ञापन