फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Potholes on the expressway will be filled before the trade show.

Noida News: ट्रेड शो से पहले भरे जाएंगे एक्सप्रेसवे के गड्ढे

Fri, 21 Aug 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the expressway will be filled before the trade show.
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक्सपो मार्ट के आसपास की सड़कों और ग्रीनबेल्ट को दुरुस्त कराएगा। ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बारिश की वजह से खराब हुई सड़क को भी बनाया जाना है। डिवाइडर और सड़क किनारे की ग्रीनबेल्ट और पार्कों में भी सुंदरीकरण होगा। करीब 15 करोड़ रुपये इन कामों पर खर्च किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार एनजी ने एक्सपो मार्ट तक निवेशकों और उद्यमियों के आने के रास्ते को सजाने-संवारने के लिए कहा है। इसी महीने के अंत तक सड़क सुधार और ग्रीनबेल्ट में सुंदरीकरण के लिए एजेंसी को फाइनल कर लिया जाएगा। इसके बाद पहले ही सप्ताह में यहां काम शुरू कराए जाने हैं जिससे 25 सितंबर से शुरू होने वाले आयोजन से पहले ही सभी काम युद्धस्तर पर खत्म करा लिए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed