फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Postmortem done after 48 hours

एसपी के आदेश पर 48 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Postmortem done after 48 hours
पुन्हाना। एसपी के आदेश पर 48 घंटे बाद इमरान का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक 37 वर्षीय इमरान की मौत रविवार को पिनगवां थाने के गांव शाहचोखा में पहाड़ के करीब मिट्टी भरते वक्त ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई थी। वह 6 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ कर जा चुका है। परिजन और उनके वकील गुलाम नबी आजाद का कहना है कि पुलिस को घटना के दिन ही शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दूसरे दिन एसपी के आदेश पर पिनगवां पुलिस पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुई।
विज्ञापन

पिनगवां पुलिस ने बिना शव को देखे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही कह दिया कि मृतक इमरान पहाड़ में अवैध खनन कर रहा था जिससे पहाड़ के उसके ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी शिकायत पर मामला दर्ज करने की बजाए खानापूर्ति करने के लिए धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि गांव शाहचोखा निवासी इमरान की गांव के पहाड़ में अवैध खनन करते वक्त मौत हुई है, जिसकी वजह से कोई मुकदमा बनता ही नहीं है। इसलिए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed