Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Positive news in district.

Noida News: इको विकास समितियों के रेंज स्तरीय प्रशिक्षण में साझा की जानकारी

Sun, 05 Oct 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
बाघ मित्र अतुल सिंह को प्रमाण पत्र सौंपते वन ​अफसर। स्रोत विभाग
पीलीभीत। सप्त सरोवर में विश्व वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को पांच इको विकास समितियों का रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बाघ मित्र इको विकास समिति के गठन, प्रबंधन, कर्तव्यों-अधिकारों आदि की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि एसडीओ रमेश चौहान ने बताया कि सामाजिक आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए बाघ मित्र निस्वार्थ कार्य कर रहे हैं। यह वन्यजीव संरक्षण के लिए जरूरी है। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में 2019 में बाघ मित्र समितियां गठित की गईं। इनका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने, वन्यजीव प्रबंधन, अवैध शिकार रोकने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। अफसरों के मुताबिक, रिजर्व की विभिन्न रेंज में 130 बाघ मित्र कार्यरत हैं। क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी देवल कदम, राहुल कुमार, समिति अध्यक्ष अतुल सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed