फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   POS machines to eliminate over rating at liquor shops

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग को खत्म करेगी पीओएस मशीनें

Wed, 11 May 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
POS machines to eliminate over rating at liquor shops
ग्रेटर नोएडा। जिले में सभी दुकानों पर पीओएस मशीनों से शराब की बिक्री की जाएगी। सोमवार को आबकारी विभाग की तरफ से सभी लाइसेंसधारकों को मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी। मशीन से बिक्री होने पर ओवर रेटिंग खत्म हो जाएगी। ग्राहक शराब की कीमत देख सकेगा। साथ ही, मिलावटी शराब की बिक्री भी नहीं हो सकेगी। वहीं, मशीन में दुकान पर मौजूद शराब का स्टॉक और ब्रांड की जानकारी भी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में बियर, अंग्रेजी व देसी शराब की कुल 518 दुकानें हैं। ज्यादातर पर शराब की बिक्री पर 10 से 20 रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। कई बार जुर्माना भी लगाया जा चुका है, लेकिन सेल्समैन अधिक कीमत वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं। काफी जगह निर्धारित ब्रांड के अलावा भी शराब बेची जाती है। लाइसेंसधारकों की इस मनमानी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पीओएस मशीन से बिक्री करने का फैसला लिया है। जिले की दुकानों पर भी पीओएस मशीन दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में सभी लाइसेंसधारकों को पीओएस मशीन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सभी को मशीन वितरित की जाएगी। सभी दुकानों पर पीओएस मशीन से ही बिक्री होगी। सेल्समैन को हर बोतल का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। बिना स्कैन के शराब की बिक्री नहीं होगी। स्कैन होने के बाद मशीन की स्क्रीन पर बोतल की कीमत आ जाएगी जिसे ग्राहक देख सकेगा। वहीं, मशीन से केवल दुकान पर निर्धारित और उपलब्ध ब्रांड की ही बिक्री हो सकेगी। मशीन में दुकान पर मौजूद शराब का स्टॉक व ब्रांड का डाटा भी होगा। क्यूआर कोड के बिना शराब की बिक्री करने पर आबकारी विभाग संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed