Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pollution shows no signs of abating in Sector-62; air quality remained in the 'severe' category for 9 out of 14 days.

Noida News: सेक्टर-62 में नहीं थम रहा प्रदूषण, 14 में से 9 दिन गंभीर श्रेणी में रही हवा

Sat, 14 Nov 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Pollution shows no signs of abating in Sector-62; air quality remained in the 'severe' category for 9 out of 14 days.
नोएडा। शहर के सेक्टर-62 में वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। खासतौर पर सेक्टर-62 में निर्माण कार्यों के दौरान बरती जा रही लापरवाही और उड़ती धूल के कारण हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। नवंबर के शुरुआती 14 दिनों में से नौ दिन सेक्टर-62 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में रहा। वहीं, पांच दिन बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर जुर्माना लगाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ऋतेश कुमार तिवारी ने नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पत्र में बताया गया है कि बोर्ड की ओर से सेक्टर-62 स्थित स्टेलर पार्क (सी-58/24) के सामने निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नोएडा प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था यहां बिटुमिन स्पीड ब्रेकर बनाने का काम कर रही थी। हालांकि, निर्माण सामग्री खुले में ही रखी गई थी।
विज्ञापन

ग्रीन नेट और पानी के छिड़काव की नहीं थी व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान मौके पर न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा था और न ही धूल रोकने के लिए ग्रीन नेट की व्यवस्था थी। वाहनों के आवागमन और हवा चलने से आसपास के क्षेत्र में धूल का गुबार उठ रहा था। इससे वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। बोर्ड ने इसे राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 और धूल संबंधी अधिसूचना का सीधा उल्लंघन माना है। इस लापरवाही पर प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के खिलाफ 50 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के 14 दिनों में सेक्टर-62 का हाल
तारीख एक्यूआई श्रेणी
1 नवंबर
310
बेहद खराब
2 नवंबर
391
बेहद खराब
3 नवंबर
411
गंभीर
4 नवंबर
427
गंभीर
5 नवंबर
412
गंभीर
6 नवंबर
418
गंभीर
7 नवंबर
410
गंभीर
8 नवंबर
452
गंभीर
9 नवंबर
385
बेहद खराब
10 नवंबर
351
बेहद खराब
11 नवंबर
381
बेहद खराब
12 नवंबर
418
गंभीर
13 नवंबर
456
गंभीर
14 नवंबर
456
गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed