{"_id":"6b084bee832604221508a1d6","slug":"pollution-changes-the-way-schools-approach-sports-noida-news-c-1-noi1095-4973543-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषण ने बदला स्कूलों का खेल, मैदान छोड़ इंडोर ट्रेनिंग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषण ने बदला स्कूलों का खेल, मैदान छोड़ इंडोर ट्रेनिंग पर जोर
विज्ञापन
सुबह के खेल सत्र बंद, पीटी पीरियड और फिटनेस ट्रेनिंग से बनाए रख रहे विद्यार्थियों की सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। प्रदूषण ने खिलाड़ियों को मैदान से दूर कर दिया है। पिछले करीब एक महीने से खेल प्रतियोगिताओं पर लगी रोक के चलते स्कूलों ने भी खेल गतिविधियों का तरीका बदल दिया है। खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सुबह के खेल सत्र बंद कर दिए गए हैं। आउटडोर खेलों की जगह इंडोर गतिविधियों और फिटनेस ट्रेनिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूलों में पीटी पीरियड के जरिए विद्यार्थियों की शारीरिक सक्रियता बनाए रखने की कोशिश हो रही है।
स्कूलों के शिक्षकों के अनुसार, विद्यार्थियों की सक्रियता और फिटनेस बनाए रखने के लिए इंडोर गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है-
- सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल में सुबह होने वाले खेल सत्र बंद कर दिए गए हैं। अब विद्यार्थियों को नियमित पीटी पीरियड में ही खेल गतिविधियां कराई जा रही हैं। आउटडोर खेलों के बजाय इंडोर गेम्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी प्रदूषण के संपर्क में कम आएं। - फिजिकल एजुकेशन शिक्षिका, डीएवी स्कूल
- सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में आउटडोर खेल गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। खिलाड़ियों के लिए इंडोर परिसर में फिटनेस ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। - संजीव कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, इंडस वैली पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
- सेक्टर-122 स्थित डीपीएस स्कूल में अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को समय-समय पर ब्रेक दिया जा रहा है, ताकि प्रदूषण के संपर्क में आने का समय कम हो सके। - बीट्टु सेनी, एचओडी, फिजिकल एजुकेशन, डीपीएस स्कूल
- सेक्टर-27 स्थित केंब्रिज स्कूल में ऐसे अभ्यास पर जोर दिया जा रहा है जिन्हें इंडोर कराया जा सके। प्रदूषण का स्तर देखकर ही आउटडोर गतिविधियां दोबारा शुरू करने का फैसला होगा। - कुशांक रुस्तगी, स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव, केंब्रिज स्कूल