{"_id":"6273fad8676c1e5e7b3f8606","slug":"police-team-went-to-stop-illegal-mining-stone-pelting-mewat-news-noi6468303132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है तो वहीं खनन माफियाओं के हौसले भी बुलंद है। ताजा मामला उपमंडल के गांव सीलखो अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन का है, जहां पर बुधवार को अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने पथराव कर दिया। जेसीबी और डंपर चढ़ाकर पुलिसकर्मियों को मारने का प्रयास किया गया। इसमें दो पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस पर पथराव करते हुए बदमाशों ने जेसीबी को छुड़वाने की कोशिश की। मामले में सदर थाना पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुरजीत ने बताया कि बुधवार के दिन पुलिस को सूचना मिली कि सीलखो अरावली पहाड़ी क्षेत्र में हाईवा डंपर व जेसीबी मशीन की मदद से अवैध खनन हो रहा हैं। दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं को वाहनों सहित दबोचा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित कर उस स्थान पर पहुंची। जहां एक हाईवा डंपर और जेसीबी मशीन चालक पुलिस को देखकर भागने लगे, रोकने की कोशिश पर डंपर व जेसीबी चालक ने पुलिस जवानों को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से अपने आप को बचाया। इस दौरान पहाड़ी रास्तों से चालक हाईवा डंपर सहित फरार हो गया तो वहीं जेसीबी के टायर फट गए। जेसीबी चालक भी जेसीबी मशीन को वहीं पर छोड़कर भाग गया। पुलिस जेसीबी मशीन अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी तभी 4-5 व्यक्ति और दो महिला गाली गलौच करती हुई मौके पर पहुंची जिन्होंने जेसीबी मशीन को छुड़वाने की नीयत से पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव के दौरान पुलिस जवान प्रदीप व रमेश चोटिल हो गए।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुरजीत ने बताया कि डंपर चालक जैद निवासी सीलखो, जेसीबी चालक उमर निवासी, गंधोला सहित शम्मा सुलेखा, शरीपन, अरजीना, खुर्शीद, हब्बी, अख्तर व अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। साथ ही जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।