फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police recovered the body of Vaibhav, son of a grocer from Greater Noida

वैभव हत्याकांड: पुलिस ने शव किया बरामद, 30 जनवरी से था लापता; धरने पर बैठे थे गुस्साए लोग

Sun, 11 Feb 2024 02:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Police recovered the body of Vaibhav, son of a grocer from Greater Noida
vaibhav murder - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के किराना व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे है। बिलासपुर में धरनास्थल के आसपास के थानों से पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


वैभव का शव 13 दिन बाद मिला है। इसको लेकर चर्चा है कि पुलिस ने शव को कहीं से लाकर यहां फेंका दिखाया है। बॉडी गली हुई नहीं दिखाई दे रही उसको लेकर संदेह बना हुआ है। वैभव 30 जनवरी को लापता हो गया था। जिसके बाद गुस्साए लोग घरने पर बैठ गए थे। लोगों का मत है कि 12 तारीख को बड़ा हंगामा होने की बात थी ,इसी से पहले पुलिस ने शव को उजागर किया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वैभव सिंघल की हत्या मामले में परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। बृहस्पतिवार को धरने के दौरान परिजनों ने कहा था कि उन्होंने पुलिस से वैभव के अगवा करने की जांच करने की बात कही तो अधिकारियों चुप रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि शोर मचाने पर वैभव की हत्या हो जाएगी। आरोप है कि वैभव की हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों से दो दिन तक मामले को छुपाकर रखने को कहा। अधिकारियों ने उनके कहा कि हत्या की बात सार्वजनिक होते ही आरोपी फरार हो जाएंगे और शव बरामद करना भी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed