फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police decloses triple murder case after 3 years says husband murders his wife and two children

खौफनाक खुलासा: महिला सिपाही के प्रेम में पागल पति ने की थी हत्या, बेसमेंट में दबा दिए थे पत्नी और दो बच्चों के शव

Wed, 01 Sep 2021 11:14 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Sep 2021 11:14 PM IST
सार

आरोपी पति ने महिला सिपाही के प्रेम में वर्ष 2018 में इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शवों को दफना दिया था। अब तीन साल बाद कासगंज पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
police decloses triple murder case after 3 years says husband murders his wife and two children
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में तीन वर्ष पहले तिहरा हत्याकांड हुआ था। कासगंज पुलिस ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी निवासी राकेश ने पत्नी रत्नेश, बेटी अवनी और बेटे अर्पित की हत्या कर मकान के बेसमेंट में तीनों के शव दबा दिए थे। आरोपी ने महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया और खुद की मौत का स्वांग भी रचा था। 
विज्ञापन


बुधवार को कासगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मामले की जांच-पड़ताल करने और साक्ष्य जुटाने के लिए कासगंज पुलिस आरोपी को लेकर बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी पहुंची थी। बिसरख पुलिस की मदद से उसके मकान की खुदाई की गई। देर रात खुदाई में मिलीं हड्डियां बरामद करने के बाद आरोपी को लेकर कासगंज पुलिस रवाना हो गई। 
विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के नौगवां गंगीरी गांव निवासी राकेश बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पंच विहार कॉलोनी में पत्नी रत्नेश, बेटी अवनी और बेटे अर्पित के साथ रहता था। राकेश ने पत्नी और दोनों बच्चों की 14 फरवरी 2018 हत्या कर दी थी। राकेश महिला सिपाही से प्रेम करने लगा था। उसने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद उसने बिसरख कोतवाली में पत्नी और बच्चों के अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद राकेश नौगवां निवासी दोस्त राजेंद्र के साथ पत्नी और बच्चों की तलाश करने के लिए एटा के मारहरा स्थित अपने ससुराल गया था। पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल 2018 को कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर एक सिर कटी लाश बरामद हुई थी। उसके दोनों हाथ भी कटे थे। उसकी शर्ट की जेब में राकेश की एलआईसी रसीद रखी थी। 

जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान राकेश के रूप में की और शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2018 में हुई वारदात के बाद राकेश के पिता बनवारी लाल पंच विहार कॉलोनी में रहने लगे थे।  कासगंज पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

तीन ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था हत्या का केस
राकेश के भाई राजीव ने इस मामले में उसके ससुर मोतीलाल और दो साले जितेंद्र और रवि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एटा पुलिस ने राकेश की बाइक लावारिस हालत में मिरहाची रोड से बरामद की थी।

राकेश और राजेंद्र दोनों के परिजन ने किया था शव पर दावा
कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर सिर कटी लाश बरामद होने के बाद राकेश और राजेंद्र के परिजन शिनाख्त करने पहुंचे थे। दोनों के परिजन ने शव अपने बेटे के होने का दावा किया था। शर्ट की जेब से राकेश के नाम की एलआईसी की रसीद मिलने के कारण शव उसके परिजनों को सौंपा गया था। हालांकि राजेंद्र के परिजनों का दावे को देखते हुए शव की डीएनए जांच के आदेश भी दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed