{"_id":"6048ff068ebc3edc0835deb7","slug":"police-cut-roads-to-stop-illegal-mining-mewat-news-noi5704832169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध खनन रोकने के लिए काटे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध खनन रोकने के लिए काटे रास्ते
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव बडेड के पास लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। डीएसपी शमशेर सिंह ने खनन के रास्तों को जेसीबी द्वारा कटवा दिया। हालांकि इससे पहले भी दो-तीन बार भी पुलिस द्वारा इन रास्तों को कटवाया जा चुका है, लेकिन हर बार खनन माफिया इन रास्तों को मिट्टी से भर देते हैं।
पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने पिछले दिनों अवैध खनन की शिकायत के बाद पहाड़ी क्षेत्र के गांवों का दौरा किया था। जहां से उन्होंने अवैध खनन वाले इलाकों को भी देखा और गांव बडेड से गुजरने वाले रास्तों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। हालांकि इसके बाद भी लगातार अवैध खनन की शिकायत आ रही थी। जिसे देखते हुए बुधवार को उनके निर्देशन में पुलिस ने सभी रास्तों को जेसीबी लगाकर कटवा दिया।
डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि अवैध खनन को क्षेत्र में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा बडेड गांव के पहाड़ की ओर जाने वाले सभी रास्तों को जेसीबी से खुदवा दिया गया है, ताकि पहाड़ में अवैध खनन न किया जा सके। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं कि अवैध खनन बिल्कुल न होने दें और ओवरलोड वाहनों पर भी पूरी तरह से लगाम लगाएं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि अगर कहीं भी अवैध खनन होता है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस पर रोक के साथ खनन माफिया केे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।