फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police Arrest Culprit Behind Tughlakpur Transgender Murder

ग्रेटर नोएडा: तुगलपुर किन्नर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा

Tue, 26 May 2026 12:45 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 26 May 2026 12:45 PM IST
सार

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 मई को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन
Police Arrest Culprit Behind Tughlakpur Transgender Murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 मई को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जांच और सर्विलांस के आधार पर मंगलवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी गांव तालिम नगर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह तुगलपुर गांव में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed