फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police are investigating the horoscopes of those who gave shelter to the shooters.

Noida News: शूटरों को पनाह देने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sat, 20 Sep 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police are investigating the horoscopes of those who gave shelter to the shooters.
रामपुर। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शूटर भले ही मुठभेड़ में मारे जा चुके हों, लेकिन पुलिस को उनके अन्य साथियों की अभी तलाश जारी है। दो शूटरों के रामपुर में रुकने की बात सामने आने के बाद रामपुर के साथ ही बरेली पुलिस भी एक्टिव हो गई है। पुलिस ने उन स्थानों की निगरानी शुरू कर दी है जहां पर दोनों शूटर कुछ घंटे रुके थे।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर पिछले दिनों शूटरों ने फायरिंग कर परिवार के साथ ही कॉलोनी के लोगों में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने फायरिंग करने वालों की पहचान की और फायरिंग करने वाले दो लोगों को तलाशते हुए पिछले दिनों गाजियाबाद में मुठभेड़ में मार भी गिराया था। बरेली पुलिस इसको लेकर लगातार तफ्तीश कर रही है। इस मामले में बरेली एसटीएफ भी पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन

बरेली पुलिस को जो जानकारी मिली थी कि उसके अनुसार दो शूटर अरुण व रविंद्र मिलक व रामपुर के होटल में रुके थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह कई घंटे तक यहां रुके और फिर बाइक से दिल्ली की ओर चले गए। एसटीएफ ने बरेली से लेकर रामपुर और फिर नैनीताल रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद अब इसको लेकर कार्रवाई शुरू की। शूटरों के रामपुर में रुकने की बात जांच में सामने आने के बाद पुलिस अब बरेली से लेकर रामपुर तक अपना जाल फैला रही है। पुलिस उन होटल वालों की भी कुंडली खंगाल रही है जिन्होंने उनको शरण दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------

बिना पहचान पत्र के ही मिल जाते हैं होटल में कमरे, चेतावनी बेअसर
रामपुर। रामपुर के होटलों में कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र दिए ही रुक जाता है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी होटल वाले अक्सर मुंह मांगा कमरे का किराया लेने के फेर में किसी को भी होटल का कमरा दे देते हैं। पुलिस इसको लेकर कई बार चेतावनी दे चुकी है। इसको लेकर आए दिन होटल संचालकों के साथ पुलिस अफसर मीटिंग भी करते हैं लेकिन होटल वाले फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसकोे लेकर पुलिस अब एक बार फिर से सख्ती दिखाने के मूड में नजर आ रही है। एसपी ने भी इस संबंध में होटल संचालकों के रिकार्ड का वेरीफिकेशन करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed