फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police accused of beating women and vandalizing

पुलिस पर महिलाओं को पीटने और तोड़फोड़ का आरोप

Thu, 13 May 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police accused of beating women and vandalizing
जारचा। समाना नहर के पास पुलिस पर ग्रामीणों के हमले के दौरान एसआई व दो सिपाही घायल हो गए थे। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 150 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कई घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर धमकाया। साथ ही, बच्चों और महिलाओं को रात में घर से बाहर निकालकर सड़क पर खड़ा कर दिया। घर का सामान तोड़ दिया गया। पुलिस के खौफ से घबराये युवक गांव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रघुवीरगढ़ी निवासी मीना का आरोप है कि मंगलवार रात करीब एक बजे गांव में पुलिस की 12 गाड़ियां दाखिल हुईं। निवासियों के सभी के दरवाजों की कुंडी खटखटाई और रोहित, राकेश, देवीशाह, रवि के मकान के मुख्य दरवाजों को तोड़कर अंदर घुस आए। सोते हुए महिलाओं और बच्चों को जगाकर घर से बाहर खड़े कर दिया और घर के सामान फ्रिज, टीवी, बेड ,सोफा, पंखा, रसोई का सारा सामान तोड़ डाला। पुलिस ने महिलाओं से आदमियों को भेजने के लिए कहा, नहीं तो हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद करने की धमकी दी। इस संबंध में एसीपी दादरी नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में 18 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी जा रही है। उन्होंने घरों में तोड़फोड़ व महिलाओं को धमकाने के आरोप से मना किया है।
विज्ञापन

पुलिस के डर से नहर में कूदे युवक का शव मिला
जारचा। समाना नहर की पटरी पर बैठकर शराब पीने के दौरान पुलिस के आने पर डरकर नहर में कूदे युवक का शव को पुलिस ने गंग नहर में आधा किलोमीटर की दूरी से मिला है। परिजनों की तहरीर पर छोटे व दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान समाना नहर पर तीन युवकों को शराब पीते समय चेकिंग के दौरान पीतम पुलिस के डर से नहर में कूद गया था। सुबह पुलिस ने गंग नहर में आधा किलोमीटर की दूरी पर उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी दादरी नितिन कुमार ने बताया कि रघुवीरगढ़ी निवासी देवी शाह का आरोप है कि बेटे पीतम को गांव के छोटे व दीपक बहकाकर ले गए और समाना नहर पर मारपीट कर नहर में डालकर फरार हो गये। मौके से आधा किलोमीटर की दूरी पर पीतम का शव नहर बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed