{"_id":"628f71da315d045e62008451","slug":"pm-modi-praised-cm-yogi-in-telangana-said-he-has-faith-in-science-broke-all-superstitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Telangana: पीएम मोदी ने जमकर की यूपी के सीएम की तारीफ, बोले- योगी को विज्ञान पर भरोसा, तोड़े सारे अंधविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Telangana: पीएम मोदी ने जमकर की यूपी के सीएम की तारीफ, बोले- योगी को विज्ञान पर भरोसा, तोड़े सारे अंधविश्वास
Thu, 26 May 2022 06:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 06:02 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें तेलंगाना को उन लोगों से बचाना होगा, जो अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं। पीएम ने तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा, जिन पर अंधविश्वासी होने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को तेलंगाना के दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया और इस दौरान जमकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उनकी इस तारीफ को राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तेलंगाना की धरती से बधाई देता हूं। किसी ने उनसे कहा कि उन्हें उस स्थान पर नहीं जाना चाहिए। लेकिन, योगी जी ने कहा कि वह साइंस में यकीन रखते हैं और वहां के लिए निकल गए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ की जिस बात का जिक्र किया, वह नोएडा से जुड़ी है। दरअसल नोएडा को लेकर यह मिथक माना जाता था कि जो भी मुख्यमंत्री यहां आता है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता और उसका उसका दोबारा सत्ता में आना असंभव हो जाता है। इस मिथक के बाद भी योगी आदित्यनाथ नोएडा के दौरे पर गए थे। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की और उन्हें विज्ञान पर भरोसा करने वाला नेता करार दिया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें तेलंगाना को उन लोगों से बचाना होगा, जो अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं। पीएम ने तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा, जिन पर अंधविश्वासी होने के आरोप लगते रहे हैं। 2016 में इस तरह की बात सामने आई थी कि वास्तु से परेशान केसीआर नए घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया था। पूर्व सांसद के. विश्वेश्वर रेड्डी ने उन पर अपने अंधविश्वास के चलते लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया था।
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी अपनी सक्रियता तेजी से बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को भी इस बात का अहसास है कि आगामी चुनावों में उनका सामना भारतीय जनता पार्टी से होगा। इसलिए अभी से दोनों पार्टी और नेताओं के बीच तल्खी नजर आने लगी है। यह लगातार दूसरा मौका था, जब मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी नहीं करने का फैसला लिया। इससे पहले भी फरवरी में भी ऐसा हो चुका है।