{"_id":"68a1dda04a125b54f00ea1ea","slug":"pm-conducted-road-show-from-bakrwala-to-mundaka-umra-janasailab-noida-news-c-340-1-del1011-101418-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीएम ने बक्करवाला से लेकर मुंडका तक रोड शो किया, उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीएम ने बक्करवाला से लेकर मुंडका तक रोड शो किया, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने यूईआर-2, द्वारका एक्सप्रेसवे और टनल का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूईआर-2 व द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने से पहले एयरपोर्ट के पास बनी करीब तीन किलोमीटर लंबी टनल का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने टनल की दीवारों की सुंदर चित्रकारी भी देखी। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं में काम करने वाले श्रमिकों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए।
निरीक्षण के समय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को टनल, यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े तकनीकी व संरचनात्मक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएम मोदी ने परियोजनाओं के डिजाइन और उनके क्रियान्वयन के बारे मुआयना भी किया। प्रधानमंत्री ने नजफगढ़ इलाके सड़क पर पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उद्घाटन समारोह में पहुंचने से पहले बक्करवाला से लेकर मुंडका तक रोड शो किया। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर दिल्ली और हरियाणा से आए लोग मौजूद रहे।
जनता ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो उन्होंने भी गर्मजोशी से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। कई जगहों पर लोग फूल बरसाते नजर आए। रोड शो में युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात का दबाव कम होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस तरह प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से साफ संदेश गया कि केंद्र सरकार राजधानी और उसके आसपास के इलाकों को विश्वस्तरीय परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, यह भी दिखा कि आधारभूत संरचना परियोजनाओं के उद्घाटन को आमजन से जोड़कर उत्सव का रूप दिया जा रहा है।