{"_id":"6a7db1cd246ab795cf084ec7","slug":"players-won-four-medals-at-the-taekwondo-championship-and-were-felicitated-noida-news-c-23-1-lko1064-103132-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, हुआ सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नई दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को अकादमी में पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन नौ अगस्त को किया गया था, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर से व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में युगदीप सिंह ऋषि ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कैडेट वर्ग में भी कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं सब जूनियर वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में रेयांश ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग के सब जूनियर 20 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या ओझा ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर मार्शल आर्ट क्लब में कोच रविंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। कोच ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तकनीक और कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया। पदक जीतकर अकादमी लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों के परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है।