फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players showcase their talent at the Intra-School Sports Tournament, Urja-2025

Noida News: इन्ट्रा-स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ऊर्जा-2025 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 19 Nov 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Players showcase their talent at the Intra-School Sports Tournament, Urja-2025
नोएडा इंटरनेशल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय खेलों में 13 स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र-खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में आयोजित तीन दिवसीय इन्ट्रा-स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ऊर्जा-2025 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र-खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे कैंपस पूरा खेलभावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा के रंग में रंग गया।
टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि स्कूल ऑफ साइंसेज रनर-अप रहा। एनआईआईएमएस ने टेबल टेनिस और बास्केटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसओएएचएस ने एथलेटिक्स और रस्साकशी में बाजी मारी, जबकि एसईटी ने शतरंज, वॉलीबॉल और अन्य टीम इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शतरंज, टेबल टेनिस और रस्साकशी सहित कई इवेंट्स में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। उद्घाटन समारोह उद्गम में एनएसएस व एनसीसी टीम द्वारा फ्यूजन डांस और मशाल रिले प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. उमा भारद्वाज, डॉ. तन्या सिंह, डॉ. तनवीर अहमद वानी, लेफ्टिनेंट प्रतिमा पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed