फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   plaster of ceiling of a flat fell third time in Tower-16 of La Residencia Society of Grano West

सुरक्षित नहीं सिर के ऊपर आपकी छत: तीसरी बार गिरा प्लास्टर, एक मिनट की देरी होती तो घट सकती थी बड़ी घटना

Sat, 17 Dec 2022 04:23 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Dec 2022 04:23 PM IST
सार

नौवें फ्लोर पर रहने वाली कृति अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार रात वह ऑफिस से घर पर पहुंची थीं। बेटियां लिविंग एरिया में टीवी देख रही थीं। वह बेटियों को खाना खिलाने बेडरूम में ले गईं। इसके एक मिनट बाद ही प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा टूटकर फर्श पर आ गिरा। 

विज्ञापन
plaster of ceiling of a flat fell third time in Tower-16 of La Residencia Society of Grano West
ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-16 की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-16 में गुरुवार रात एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिर गया। परिवार इसकी चपेट में आने से बच गया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी मेंटेनेंस टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने प्राधिकरण से शिकायत की है। पहले भी दो बार इसी जगह से प्लास्टर गिर चुका है।

विज्ञापन

नौवें फ्लोर पर रहने वाली कृति अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार रात वह ऑफिस से घर पर पहुंची थीं। बेटियां लिविंग एरिया में टीवी देख रही थीं। वह बेटियों को खाना खिलाने बेडरूम में ले गईं। इसके एक मिनट बाद ही प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा टूटकर फर्श पर आ गिरा। उन्होंने इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि टीम ने आने से इनकार कर दिया। हंगामा करने के बाद मेंटेनेंस टीम पहुंची, लेकिन किसी तरह की मदद करने से मना कर दिया, साथ ही सफाई सुबह तक कराने की बात कही। 
विज्ञापन

कृति का कहना है कि पहले भी दो बार इसी जगह से प्लास्टर गिर चुका है। बिल्डर ने उसकी मरम्मत करा दी थी, लेकिन अब तीसरी बार प्लास्टर गिरा है। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने प्राधिकरण से शिकायत की है। उधर, निवासियों में भी बिल्डर के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed