फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster fell on the head of an old woman while she was praying at Sikka Karmik Greens.

Noida News: सिक्का कार्मिक ग्रींस में पूजा करते वक्त वृद्धा के सिर पर गिरा प्लास्टर

Wed, 29 Jul 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Plaster fell on the head of an old woman while she was praying at Sikka Karmik Greens.
नवीन दुबे
- निवासी बोले कई बार हो चुके हैं हादसे, सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाईराज सोसाइटियों में प्लास्ट गिरने का सिलसिला जारी है। इस बार सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी के फ्लैट में पूजा कर रहीं बुजुर्ग महिला के सिर पर प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिरा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुए हादसे में वह घायल हो गईं। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे।

सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी के पीस टावर के 16वें फ्लोर पर रहने वाले लोकेंद्र सिंह पवार ने बताया कि बुधवार की सुबह उनकी मां दीपा देवी (62) पूजा कर रहीं थी। इसी दौरान ही छत से अचानक से भरभराकर प्लास्टर सीधा उनके ऊपर गिर गया। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा हाथ में भी चोट लग गई। लोकेंद्र तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। जब उन्होंने छत की स्थिति देखी तो सामने आया कि छत पर लंबे समय से सीपेज है जिसके चलते छत-दीवारें और भी कमजोर होती जा रही हैं। इसके पहले भी एस्टेट मैनेजर से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि हर छह महीने में एस्टेट मैनेजर बदल जाता है। नए मैनेजर को सोसाइटी को समझने में ही समय लग जाता है।
विज्ञापन

15 दिन पहले गिरा था प्लास्टर, नहीं लिया संज्ञान
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 15 दिन पहले बाहर की ओर से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा था। तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। एस्टेट मैनेजर भी सीपेज की समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टर गिरने की घटनाएं
17 जुलाई : अजनारा सोसाइटी में दो जगह गिरा प्लास्टर, कोई हताहत नहीं
16 जुलाई: सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के एक फ्लैट में बेडरूम की छत से प्लास्टर गिरा
11 जुलाई: ग्रेनो वेस्ट स्थित विहान ग्रींस सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी व अन्य हिस्सों से प्लास्टर गिरा
8 जुलाई: ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से टीन शेड टूटा
2 जुलाई: ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में जे टावर की 14वीं मंजिल की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा
-----

हमारी सोसाइटी में कई बार प्लास्टर गिर चुका है, सबसे ज्यादा दिक्कत सीपेज से आती है, जिसके चलते यह घटना होती है। नवीन दुबे, सुपरटेक केपटाउन
सोसाइटी में अभी तक काम पूरा नहीं कराया गया, अक्सर जरा सी बारिश और आंधी में ऊपर से प्लास्टर गिरता है। - पुनीत धनखड़, गार्डेनिया ग्लोरी
पिछले दिनों लोगों को हेलमेट पहनकर सोसाइटी में घूमना पड़ा था। प्लास्टर गिरने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। -ब्रजेश शर्मा, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2
सोसाइटी में रिपेयरिंग का काम शुरू हो चुका था। जो बारिश के चलते थम गया है। बारिश के बाद फिर काम शुरू होगा। - किशोर शर्मा, पारस टिएरा सोसाइटी, सेक्टर 137


छत में गंदगी जम गई है, जिसके आसपास पानी भरा हुआ है, जहां से पानी लीक हो रहा है, उसे सही कराया जा रहा है, सीपेज की समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी। साथ ही फ्लैट धारक की ओर से बाथरूम को मोडिफाई भी कराया गया है। इसके अलावा पूरी सोसाइटी में निर्माण कार्य जारी है। –मधुरेंद्र कुमार सिंह, एस्टेट मैनेजर, सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी, सेक्टर 78

नवीन दुबे

नवीन दुबे

नवीन दुबे

नवीन दुबे

नवीन दुबे

नवीन दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article