फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster falling off in the towers of 10 year old societies

Noida News: 10 साल पुरानी सोसाइटियों के टावरों में टूट कर गिर रहे प्लास्टर

Tue, 19 Aug 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Plaster falling off in the towers of 10 year old societies
-आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी की तरह अन्य सोसाइटियों में भी हो सकती है बड़ी घटना
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सोसाइटियों के टावरों से प्लास्टर टूट कर गिर रहे हैं ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में घायल हुई बच्ची की तरह दूसरे बच्चों या अन्य व्यक्तियों की जान भी मुश्किल में पड़ सकती है। हालांकि आम्रपाली में यह घटना मरम्मत कार्य के चलते हुई है लेकिन सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने से गाड़ियां भी डैमेज हो रही हैं। नोएडा प्राधिकरण के बनाए हुए फ्लैट से प्लास्टर टूट कर गिर रहे हैं और आए दिन कोई गाड़ी डैमेज हो जाती है।
बाल-बाल बचे थे बच्चे
सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में 25 जून को 11वीं मंजिल से प्लास्टर गिरने की घटना हुई थी। सोसाइटी निवासी संगीत पुंडीर ने ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट लिया है जिसमें उन्हें गार्डन भी मिला है। संगीत ने बताया कि गार्डन में एक फाइबर की शेड लगाकर छाया की है और उसी शेड के नीचे उनके दोनों बच्चे बैठे थे। 11वीं मंजिल से भारी मात्रा में प्लास्टर शेड पर आकर गिरा और शेड पूरी तरह से टूट गई। यदि शेड ना होती तो बच्चों के सिर बुरी तरह जख्मी हो जाते और बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


अरण्या के कमरे में गिरा था प्लास्टर
सेक्टर 119 स्थित द अरण्या सोसाइटी में 1 अगस्त को कमरे के अंदर छत से प्लास्टर गिरा था। गनीमत रही कि बेड पर कोई बैठा नहीं था। यदि कोई होता तो सिर पर गहरी चोट लग सकती थी। सोसाइटी निवासी राजकुमार ने बताया कि सोसाइटी की हालत जर्जर होती जा रही है और जगह-जगह से प्लास्टर टूट कर गिर रहे हैं। निवासियों की ओर से मरम्मत का कार्य करवाने की मांग की जा रही है। सोसाइटी के बिल्डर के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चल रही है और यहां सात साल से आईआरपी हैं लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टर गिरने से कार हो गई थी डैमेज

सेक्टर 99 स्थित एलआईजी फ्लैट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा ने बताया कि 22 मई को सोसाइटी की दीवार से प्लास्टर टूट कर गिरा था और नीचे खड़ी कार की छत पूरी तरह डैमेज हो गई थी। इतना भारी भरकम प्लास्टर यदि किसी व्यक्ति के सिर पर गिर जाता तो उसकी क्या स्थिति होती इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सोसाइटी में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं जिस कारण निवासियों में हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed