{"_id":"61b8abd4a039721999380945","slug":"piyush-sharma-of-dastampur-left-the-air-force-and-became-a-lieutenant-in-the-army-grnoida-news-noi621218383","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तमपुर के पीयूष शर्मा एयरफोर्स छोड़ सेना में लेफ्टिनेंट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तमपुर के पीयूष शर्मा एयरफोर्स छोड़ सेना में लेफ्टिनेंट बने
विज्ञापन
पीयूष शर्मा परिवार के साथ खुशी मनाते हुए। संवाद
- फोटो : Grnoida
जेवर। दस्तमपुर गांव निवासी भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर तैनात दिनेश शर्मा के इकलौते बेटे ने सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं गांव का नाम रोशन किया है। 11 दिसंबर को देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति ने पीयूष शर्मा को स्थायी कमीशन दिया था। इससे पहले पीयूष वायुसेना में कार्यरत थे। मंगलवार को पीयूष शर्मा का परिवार गांव पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि पीयूष शुरुआत से ही होनहार था। केंद्रीय विद्यालय अहमदाबाद गुजरात से 10वीं पास किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय फरीदाबाद से 12वीं तक की शिक्षा पूरी की।
एनआईटी नागपुर से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद एक जनवरी 2020 को वायुसेना में अस्थायी कमीशन पर फ्लाइंग ऑफिसर ज्वाइन कर लिया। उन्होंने बताया कि पीयूष ने भारतीय सेना में जाकर देश सेवा के उद्देश्य से पांच माह बाद ही वायुसेना से इस्तीफा दे दिया। ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना द्वारा खर्च किए गए पैसे साढ़े पांच लाख रुपये बतौर पेनल्टी जमा करने के बाद सीडीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। सीडीएस परीक्षा में सफलता के बाद 11 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में पीयूष को ने स्थायी कमीशन दिया। पीयूष ने लेफ्टीनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीयूष की माता इंद्रा देवी नागपुर के स्कूल में अंग्रेजी की लेक्चरर हैं। छोटी बहन रीतू शर्मा वनस्पति विज्ञान में एमएससी फाइनल कर सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती है।
दीक्षांत समारोह में जिले के छात्रों को मिलेंगे पदक
लखनऊ में होने वाले अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में जिले के विद्यार्थियों को भी पदक मिलेंगे। 16 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से एकेटीयू लखनऊ कैंपस में समारोह आयोजित होगा। इसमें सभी कॉलेजों के मेधावियों को उपाधियां दी जाएंगी। इसमें जिले से फैशन डिजाइनिंग सहित कई कोर्स एवं संस्थानों के छात्र शामिल होंगे। विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिए जाएंगे। जिले में कुल पदकों की संख्या जल्द ही घोषित होगी। यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (यूपीआईडी) के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार संभव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में सत्र 2020-21 के स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधकर्ता तथा डीएससी धारकों को उपाधियां दी जाएगी।