फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pickup collided with a moving bus on Noida-Greater Noida Expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा: पिकअप ने चलती बस में मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल

Thu, 06 Jun 2024 10:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप ने चलती बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
pickup collided with a moving bus on Noida-Greater Noida Expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम को पिकअप ने चलती हुई बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए सेक्टर 137 के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के सब्जी मंडी से एक पिकअप वैन फल लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर जा रहा था। तभी एक्सप्रेसवे पर छोटा हाथी की टक्कर एक बस से हो गई और इसमें पिकअप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया। पीक आवर में एग्जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को रास्ते से हटाया और यातायात को सामान्य कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed