फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   person dies after being hit by fire engine driver arrested body sent for postmortem

नोएडा: दमकल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, चालक गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Sun, 04 Jul 2021 05:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 05:32 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि रविवार को थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सेनिटाइजेशन का काम करके दमकल विभाग की गाड़ी वापस लौट रही थी।

विज्ञापन
person dies after being hit by fire engine driver arrested body sent for postmortem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन के पास रविवार को दमकल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दमकल गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार को थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सेनिटाइजेशन का काम करके दमकल विभाग की गाड़ी वापस लौट रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार मनोज विश्वकर्मा इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाले विश्वकर्मा चंदौली जनपद का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में बीती रात आग लग गई और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed