{"_id":"612d09a18ebc3e79f250f12d","slug":"people-of-indira-gandhi-basti-facing-the-problem-of-drinking-water-mewat-news-noi6018633177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या से जूझ रहे इंदिरा गांधी बस्ती के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या से जूझ रहे इंदिरा गांधी बस्ती के लोग
विज्ञापन
People of Indira Gandhi Basti facing the problem of drinking water
राजूद्दीन जंग
नगीना। कस्बे की इंदिरा गांधी बस्ती में पेयजल की लाइन नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई लाइन पर अराजक तत्वों का कब्जा है। लोगों का आरोप है कि उन्हें केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बड़े-बड़े वादे होते हैं। लेकिन समस्या दूर नहीं की जाती। इसको लेकर अब मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
बीपीएल बस्ती के बाबूद्दीन, हरि सिंह, इरफान खान, मुबीन, जय सिंह, कासम, शाहिद आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी रोड से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व आईटीआई के लिए एक पाइप लाइन जा रही है। एक दशक पहले एक पाइपलाइन बस्ती में डाली गई थी, उसे अराजक तत्वों ने कब्जा करके बीच में ही रोक दिया है।
वोट लेकर भूल जाते हैं नेता
कॉलोनी की रामदेवी, संजीदा, शीला आदि ने बताया कि पंच-सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला पार्षद और विधायक लोगों को केवल वोट बैंक समझते हैं। लोगों ने कई बार समस्या अधिकारियों के सामने भी रखी, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी है ताकि परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
वर्जन-
इंदिरा गांधी कॉलोनी की समस्या जायज है। लोगों के ज्ञापन को समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। - पवन बत्रा, उप तहसीलदार नगीना
नगीना की बीपीएल कॉलोनी की पेयजल समस्या को समझाने के लिए जूनियर इंजीनियर को भेज का रिपोर्ट मांगी जाएगी। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। - अशोक कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग पुन्हाना