{"_id":"68bd9a4f852e7469f00b3643","slug":"people-of-greno-west-are-troubled-due-to-non-availability-of-gangajal-noida-news-c-23-1-lko1064-74415-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंगाजल नहीं मिलने से ग्रेनो वेस्ट के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंगाजल नहीं मिलने से ग्रेनो वेस्ट के लोग परेशान
विज्ञापन
मार्च 2023 में गंगाजल पहुंचाने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित कई सोसाइटियों के लोग गंगाजल नहीं मिलने से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से नाइंसाफी की जा रही है। मार्च 2023 में ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल पहुंचाने का वादा किया गया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया है।
हर साल पानी नहीं आने से टैंकर के भरोसे लोगों को रहना पड़ता है। ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। वहीं, सेक्टरों में भी पानी के लिए लोग प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सेक्टरों में भी आए दिन पाइपलाइन लीकेज और यूजीआर में खराबी की समस्या बनी रहती है। इससे सेक्टरों में कई-कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। लोगों को टैंकरों या बाहर से पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ता है। 85 क्यूसेक में से 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हो रही है।