{"_id":"6a96fac08ae8ce317f02d257","slug":"people-from-the-submergence-zone-gheraoed-the-mlas-office-noida-news-c-1-noi1095-4675625-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डूब क्षेत्र के लोगों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डूब क्षेत्र के लोगों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
नोएडा के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने विधायक पंकज सिंह के ऑफिस को घेरा,4 दिनों से बिजली वि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर फूटा गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ने समझाया तो वापस लौटे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले चार दिनों से डूब क्षेत्र में रह रहे करीब 10 हजार से ज्यादा परिवार बिजली के अभाव में जी रहे हैं। विद्युत निगम ने भी अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसते हुए उनके कनेक्शन काट दिए। इसके बाद आक्रोशित परिवारों ने मंगलवार सुबह नोएडा विधानसभा के विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 स्थित कार्यालय का घेराव किया।
बता दें, पिछले चार दिनों से डूब क्षेत्र के हजारों परिवार बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जब चार दिन तक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो लोगों ने विधायक के कार्यालय का घेराव कर दिया और अपनी मांग पर अड़े रहे। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। वैध कनेक्शन धारकों को नियमित बिजली मिलने के आश्वासन के बाद वापस ही लोग माने।
दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद विद्युत निगम ने डूब क्षेत्र से अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चलाया था। इस दौरान छिजारसी, चोटपुर कॉलोनी, बहलोलपुर पर्थला गांव समेत अन्य इलाकों में बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
अपनी बात मनवाने के लिए सड़क पर लेटे
विधायक के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे लोग सड़क पर लेट गए। इस बीच जमकर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने काफी देर तर प्रदर्शनकारियों को समझाया। उनका कहना है कि वह पिछले कई सालों से उसी जगह पर रह रहे हैं, तब किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब उन्हें बिना किसी नोटिस, कोई विकल्प के बिजली काटकर परेशान किया जा रहा है।