{"_id":"68e16dc1213402d88f097355","slug":"people-face-the-problems-na-news-c-121-1-pbt1005-145327-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीलीभीत डिपो को मिलीं पांच बसें स्थानीय मार्गों पर मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीलीभीत डिपो को मिलीं पांच बसें स्थानीय मार्गों पर मिलेगी सुविधा
Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। स्थानीय डिपो को पांच नई बसों की सौगात मिली है। बीते दिनों 19 बसों को नीलामी के लिए मुख्यालय भेजे जाने से स्थानीय मार्गों पर यातायात प्रभावित चल रहा था। नई बसों के मिल जाने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।
स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन दिल्ली, आगरा, रुद्रपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य मार्गों पर किया जा रहा था। 15 दिन पूर्व 19 बसों की समयावधि पूरी होने पर इन बसों को कंडम घोषित कर मुख्यालय भेज दिया गया। इससे डिपो से महज 94 बसों का ही संचालन किया जा रहा था। बसों की संख्या घटने से यात्रियों के अलावा निगम को भी राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही थी।
त्योहार व अन्य दिनों में समस्याओं को देखते हुए अफसरों ने बसों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव भेजा था। मुख्यालय से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद यहां पांच नई बसों की सौगात मिल गई। इन्हें मिलाकर डिपो पर बसों की संख्या 99 हो गई है।
विज्ञापन
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि डिपो को पांच नई बसें मिल गईं हैं। अफसरों के आदेशानुसार ही इन्हें मार्ग पर संचालित किया जाएगा।