{"_id":"5f146f6f8ebc3e63731410ee","slug":"people-angry-for-halting-construction-work-mewat-news-noi5243761102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलिंजर-सुलतापुर पुल का निर्माण कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलिंजर-सुलतापुर पुल का निर्माण कार्य अधूरा
विज्ञापन
नूंह। कलिंजर-सुलतापुर गांव के बीच से गुजर रही डिस्ट्रीब्यूटरी नहर के बीच बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य विभाग द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया है। लेकिन इस समस्या के बारे में विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। गांव के सरपंच ताहिर हुसैन, आमिर खान बीबीपुर व समाजसेवी रहीश खान अलालपुर ने बताया कि कलिंजर-सुलतापुर के बीच से गुजर रही डिस्ट्रीब्यूटरी पर काफी समय से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन विभाग ने अब इसे अधूरा ही छोड़ दिया है। ऐसे में दोनों गांव के लोगों को यहां से गुजरने में काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस पुल पर ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से खंभे डाल दिए हैं। इससे कभी भी कोई हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। बार-बार अवगत कराने पर विभाग द्वारा इस समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश होने पर उन्हें और अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। ताकि उन्हें राहत मिल सके। वहीं इस बारे में नूंह एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि ग्रामीणों की इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।