फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pauri and JBIT registered victory in Kho-Kho

Noida News: खो-खो में पौड़ी व जेबीआईटी ने दर्ज की जीत

Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pauri and JBIT registered victory in Kho-Kho
जेबीआईटी में खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत संस्थान - फोटो : samvad
शंकरपुर स्थित जेबीआईटी में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय खो-खो व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 14 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जीईपीआईटी पौड़ी व बालिका वर्ग में जेबीआईटी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जेबीआईटी व जीपीआईटी पौड़ी के बीच हुआ जिसमें पौड़ी की टीम ने जीत दर्ज की। उधर बालिका वर्ग में जेबीआईटी व पौड़ी के बीच हुए मुकाबले में जेबीआईटी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर उत्तराखंड तकनीकी विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीके पटेल ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, निदेशक डॉ. पीके चौधरी, डॉ. विशांत कुमार, रवि शंकर, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. संजीव गिल, मनोज चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed