फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient subjected to rude behavior for protesting against mismanagement at JIMS.

Noida News: जिम्स में अव्यवस्था का विरोध करने पर मरीज से अभद्रता

Sat, 25 Jul 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Patient subjected to rude behavior for protesting against mismanagement at JIMS.
जिम्स में अव्यवस्था का विरोध करने पर मरीज से अभद्रता
विज्ञापन

- अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष में जेल लगी सीट पर बैठाने का आरोप, निदेशक से की शिकायत


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मरीज को अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। मरीज का आरोप है कि जांच कक्ष में बैठने की जगह अल्ट्रासाउंड दौरान इस्तेमाल किया गया जेल लगा हुआ था। इसे साफ कराने की मांग करने पर उसे इंतजार कराया गया। संबंधित चिकित्सक व स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया।



प्रणव शनिवार को जिम्स में अल्ट्रासाउंड के लिए गए थे। जांच कक्ष में बैठने की जगह पर जेल लगा था, जिसे उन्होंने कर्मचारी से साफ करने को कहा। कर्मचारी ने उन्हें इंतजार करने को कहा, पर सफाई नहीं की गई। इस दौरान अन्य मरीजों को बुलाया जाता रहा, प्रणव की बारी नहीं आई। जब प्रणव ने अपनी बारी पूछी, तो कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। प्रणव का आरोप है कि एक कर्मचारी ने उनके साथ अनुचित भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। इस घटना से प्रणव परेशान होकर बिना जांच कराए ही अस्पताल से लौट आए। उन्होंने तुरंत जिम्स निदेशक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


प्रणव ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की भी मांग की है। जिम्स प्रबंधन ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मामले में मरीज और संबंधित स्टाफ के बीच समझौता करा दिया गया है। चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को हमेशा पहली प्राथमिकता दी जाए और उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। हालांकि, मरीज बिना अल्ट्रासाउंड जांच कराए ही वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed