फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Party in two farm houses by breaking Corona rules, 75 arrested

नोएडा : कोरोना नियमों को तोड़कर दो फार्म हाउसों में पार्टी, 75 गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 06:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 14 Jun 2021 06:22 AM IST
सार

एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस से रविवार रात साप्ताहिक बंदी में शराब व पूल पार्टी करते 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Party in two farm houses by breaking Corona rules, 75 arrested
शराब पार्टी के आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात सेक्टर-135 स्थित फार्महाउस में पूल पार्टी कर रहीं दिल्ली निवासी पांच युवतियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में आर्किटेक्ट, इंजीनियर और छात्र शामिल हैं। पुलिस ने महामारी अधिनियम व धारा-144 के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। आरोपियों ने पार्टी करो डॉटकाम वेबसाइट से 12 हजार रुपये के ऑनलाइन भुगतान पर यह फार्म हाउस बुक किया था।

विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह को देर रात सूचना मिली थी कि सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र स्थित ए-12 फार्महाउस में कुछ लोग तेज संगीत बजाकर पूल पार्टी कर रहे हैं। पुलिस ने पार्टी कर रहीं पांच युवतियों और 9 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए एक साथ स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। सभी आरोपी बिना मास्क के थे और इधर-उधर थूक रहे थे। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अभिषेक झा, हिमांशु चतुर्वेदी, शंभू दास, पीयूष कुमार शर्मा, देवांशु प्रताप सिंह, वोविस दयाल, गौरव यादव, यश चतुर्वेदी और राजकिशोर शर्मा के रूप में हुई है। कई आरोपी एक ही निजी कंपनी में जॉब करते हैं। पुलिस ने आरोपियों पर महामारी अधिनियम और धारा-144 का उल्लंघन करने पर धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पहले भी पकड़े गए हैं कई मामले
यमुना किनारे बने फार्म हाउसों अक्सर रेव और पूल पार्टियों का आयोजन किया जाता रहा है। कई बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई भी की है। 30 मई को फेज दो थाना पुलिस ने सेक्टर-93 स्थित एटीएस हाउसिंग सोसाइटी में पार्टी करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 जून को भी सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में नाइट कर्फ्यू के दौरान बर्थ-डे पार्टी कर रही तीन विदेशी युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि 29 अगस्त 2020 को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के सामने बने एक घर में रेव पार्टी पर छापा मारकर 11 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए थे। इनमें 4 युवतियां भी शामिल थीं। मई 2019 में सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर 31 युवतियों समेत 192 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें फार्म हाउस के मालिक समेत पांच मुख्य आयोजक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पार्टी में 61 लोग गिरफ्तार
उधर, एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस से रविवार रात साप्ताहिक बंदी में शराब व पूल पार्टी करते 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 16 युवतियां भी शामिल हैं। फार्म हाउस मालिक सभी आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा-144 तोड़ने पर धारा-188 और आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी दिल्ली और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। सभी का एक-एक हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी एके चड्ढा का यमुना किनारे फार्म हाउस है जिसे शराब पार्टी के लिए बुक किया गया था। पार्टी की सूचना मिली तो पुलिस ने आबकारी विभाग को साथ लेकर फार्म हाउस पर छापा मारा। पुलिस के मौके पर पहुंचते पर ही पूल पार्टी कर रहे युवाओं में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने 16 युवतियाें और 45 युवकों को दबोच लिया। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा-188 के अलावा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से विदेशी शराब, बीयर और हुक्का आदि सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed