{"_id":"691f66f769da7abe0f07b0b5","slug":"participants-showcase-their-talent-na-news-c-246-1-sknl1018-147113-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रतिभागियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रतिभागियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम मुकंद लाल शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार, भावना अग्रवाल, सुशीला मॉडल स्कूल, गाजियाबाद ,विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला द्वारा किया गया। वहीं सत्य के संवाहक राजा हरिश्चंद्र के शीर्षक से संयोजित कक्षा आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अभिनीत प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को ही सत्य निष्ठा जैसे संस्कार से संलिप्त कर दिया।
कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति जादुई खेलो के आनंद एवं विस्मय का प्रतिरूप रही तो वही छठी से आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा चक्रव्यूह विषयक प्रस्तुति ने मोबाइल जैसी तकनीक के मोहपाश से मुक्त होने के प्रति जन चेतना के भाव को उद्बोधित किया। अंतिम प्रस्तुति पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा ने तो संपूर्ण प्रांगण को तालियों की गूंज से अभिभूत कर दिया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।