{"_id":"644ab514b924611c9b0f71e9","slug":"parking-will-be-available-at-four-more-metro-stations-of-aqua-line-noida-news-c-1-noi1096-474609-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्वा लाइन के चार और मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्वा लाइन के चार और मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी पार्किंग
विज्ञापन
एक्वा लाइन के चार और मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी पार्किंग
- एनएमआरसी प्रबंधन से मिली हरी झंडी, पहले से तीन स्टेशनों पर मिल रही सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) जल्द ही चार और मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। प्रबंधन से इसकी मंजूरी मिल गई है। अगले दो से तीन दिन में यह सुविधा शुरू होने के आसार हैं। जिन चार स्टेशनों पर पार्किंग शुरू होगी, उनमें सेक्टर-76 सेक्टर-142, एनएसईजेड और परीचौक ग्रेटर नोएडा का नाम शामिल हैं।
एक्वा लाइन के सेक्टर-51, सेक्टर-132 और डेल्टा मेट्रो स्टेशन पर पहले से ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। अब चार अन्य स्टेशनों पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पार्किंग की सुविधा उन स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है। हालांकि, इसके लिए एनएमआरसी ने किसी ठेकेदार का चयन नहीं किया है बल्कि अपने स्तर पर ही पार्किंग का संचालन किया जाएगा।
पार्किंग के लिए चार पहिया वाहन चालकों को शुरुआती छह घंटे के लिए 25 रुपये, जबकि 12 घंटे के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिकतम शुल्क 55 रुपये और मासिक शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं दोपहिया वाहनों को पहले छह घंटे 15 रुपये और 12 घंटे तक के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा। दोपहिया वाहनों को एक दिन का अधिकृत शुल्क 30 रुपये देना होगा। मासिक शुल्क के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में बजट को मंजूरी
एनएमआरसी की बृहस्पतिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में बजट का प्रस्ताव पास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में ज्यादा एजेंडे नहीं थे। करीब 233 करोड़ का बजट पास किया गया।