फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paper leak conspiracy was hatched in Gautam Buddha Nagar

Paper Leak 2024: मास्टरमाइंड ने सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे रची साजिश

Thu, 04 Apr 2024 10:30 AM IST
शाहरुख खान दीपक शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दीपक शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2024 10:30 AM IST
सार

सिपाही भर्ती पेपर लीक की साजिश गौतमबुद्ध नगर में रची गई थी। मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा ने कई अहम खुलासे किए हैं। एसटीएफ पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पेपर लीक कराने के बाद पैसे लेकर परीक्षार्थियों को पढ़ाते थे।

विज्ञापन
Paper leak conspiracy was hatched in Gautam Buddha Nagar
पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में परी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की पूछताछ में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा ने कई अहम खुलासे किए हैं। अपने 14 साल पुराने साथी अतुल वत्स के जरिये उसने गौमतबुद्ध नगर के गिरोह के बदमाशों को जोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर निवासी रवि अत्री समेत अन्य के साथ मिलकर उसने यहीं सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की साजिश रची थी। एसटीएफ पूछताछ में पता चला है कि माता-पिता की मौत के बाद राजीव ने मामा के पास रहकर पढ़ाई पूरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 में वह बीटेक करने भोपाल चला गया। वहां उसकी मुलाकात बिहार के मधुबनी निवासी सुभाष प्रकाश और अतुल वत्स से हुई थी। दोनों भोपाल के अलग-अलग कालेजों में पैसे लेकर एडमिशन दिलाते थे। राजीव भी दोनों के साथ गिरोह में शामिल हो गया। 

करीब 14 साल बाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को अंजाम देने के लिए अतुल वत्स ने राजीव नयन मिश्रा की मुलाकात डॉ. शरद से कराई थी। शरद पेपर लीक गिरोह चलाता था। गौतमबुद्ध नगर निवासी रवि अत्री भी उससे जुड़ा था। शरद के माध्यम से राजीव की मुलाकात रवि अत्री से हुई। 
 

रवि और राजीव ने मिलकर सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक की साजिश रची थी। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी झांसी और गौतमबुद्ध नगर जेल में साथ बंद रह चुके हैं। एसटीएफ पूछताछ में राजीव ने बताया कि झांसी में बंद मोनू गुर्जर व रजनीश रंजन और गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद मोनू पंडित, गौरव व प्रमोद पाठक उसके परिचित हैं। सभी मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कर भर्ती कराते थे।
 

रीवा, गुरुग्राम के रिसोर्ट में परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ाया 
एसटीएफ पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पेपर लीक कराने के बाद पैसे लेकर परीक्षार्थियों को पढ़ाते थे। राजीव ने गिरोह के बदमाशों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा के शिव महाशक्ति रिसोर्ट में लगभग 300 परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ाया था। वहीं राजीव ने रवि अत्री और विक्रम पहल उर्फ हवलदार व गैंग के अन्य बदमाशों के साथ गुरुग्राम के ग्रीनवैली रिसोर्ट में काफी अभ्यार्थियों को पेपर पढ़ाया था। 

नर्स भर्ती परीक्षा में जेल जा चुका है राजीव
वर्ष 2019 में राजीव की मुलाकात भोपाल निवासी तरुणेश अजारिया उर्फ गुरुजी से हुई थी। तरुणेश पैसे लेकर पेपर लीक करने और भर्ती कराने का गिरोह चलाता था। राजीव ने तरुणेश के साथ मिलकर भोपाल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ की भर्ती का पेपर लीक कराया। मामले में राजीव और तरुणेश के खिलाफ ग्वालियर में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दोनों जेल गए थे।

ट्रांसपोर्ट कंपनी से लीक हुआ था पेपर
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर फरवरी में लीक हुआ था। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच में अहमदाबाद स्थित टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी से पांच और आठ मार्च को पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। एसटीएफ इस मामले में 15 मुकदमे दर्ज कर 54 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा फरार थे। राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed