फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchsheel Pratishtha's AOA fined Rs 10 lakh

Noida News: पंचशील प्रतिष्ठा की एओए पर 10 लाख का जुर्माना

Mon, 11 Aug 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Panchsheel Pratishtha's AOA fined Rs 10 lakh
फोटो-100 किलो प्लास्टिक की----------------------------------
विज्ञापन

-कूड़े के सही तरीके से निपटारा नहीं करने पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को सेक्टर-75 के पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में साफ-सफाई के बाबत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे का निपटारा सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। ऐसे में प्राधिकरण ने पंचशील प्रतिष्ठा एओए पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सोसाइटी की एओए कूड़े को सही तरीके से अलग-अलग नहीं कर रहे थे। यही नहीं भंडारण और कूड़े के निपटारे में भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सूखा, गीला और बागवानी सभी प्रकार के कचरे को मिक्स करके टावर-8 के बेसमेंट में जमा किया जा रहा है। कचरा शहर के अनाधिकृत कबाड़ियों को दिया जा रहा है, जो कचरे को सड़क पर फेंक रहे है। यही नहीं सोसाइटी में गंदा पानी जमा होने की बात भी पता चली जिससे मच्छरों का प्रजनन हो रहा है। ऐसे में लोगों की बीमारी का खतरा भी पैदा हो रहा है। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इंदू प्रकाश सिंह और परियोजना अभियंता गौरव बंसल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में पकड़ी गई 100 किलो प्लास्टिक
इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने अट्टा में एंटी प्लास्टिक अभियान चलाया। जिसमें सभी लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले मैसर्स वीके ट्रेडर्स, मैसर्स प्रेम डिस्पोजल एवं अन्य दुकानदारों से कुल 100 किलोग्राम प्लास्टिक की जब्ती की गई। सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed