{"_id":"67004fd319d3141c800e1305","slug":"pamphlets-written-in-urdu-will-reveal-the-secret-of-terrorists-na-news-c-26-1-sal1002-129441-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उर्दू में लिखे पर्चे खोलेंगे आतंकियों का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उर्दू में लिखे पर्चे खोलेंगे आतंकियों का राज
Sat, 05 Oct 2024 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
शामली। आईएसआई एजेंट प्रकरण में कलीम के मोबाइल डाटा की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। वहीं अब पूरे मामले की जांच एनआईए दिल्ली करेगी। जल्द ही शामली पुलिस रिपोर्ट को एनआईए को सौंपेगी। वहीं, कलीम के यहां से मिले उर्दू में लिखे दो पर्चों का राज खुलना अभी बाकी है।
पुलिस और एसटीएफ द्वारा 17 अगस्त 2023 को आईएसआई एजेंट के आरोप में पकड़े गए कलीम के मोबाइल डाटा को लखनऊ की फोरेंसिक लैब ने रिकवर करते हुए रिपोर्ट शामली के पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध करा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कलीम और उसका भाई तहसीम वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। तहसीम पंजाब में ड्रग्स तस्करी और आईएसआई एजेंट की गतिविधियों के कारण एनआईए ने गिरफ्तार किया था।
अब पूरे मामले की जांच अधिकारियों के निर्देश पर एनआईए को चली गई है। हालांकि, पूर्व में ड्रग्स तस्करी प्रकरण की जांच एनआईए ही कर रही थी। जल्द ही हाल ही में प्राप्त हुई रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य शामली पुलिस एनआईए को उपलब्ध कराएगी। सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि पाकिस्तान के जिन आईएसआई हैंडलरों से कलीम की बातचीत थी, उन पर पुलिस भी नजर रखेगी मगर जांच एनआईए ही करेगी। संवाद
विज्ञापन
दो उर्दू में लिखे पर्चे हुए थे बरामद
पुलिस के अनुसार कलीम के यहां पर छापामारी के दौरान पुलिस को उर्दू में लिखे दो पर्चे बरामद हुए थे। मग पर्चे अधिक पुराने होने के कारण उन्हें पढा नहीं जा रहा है। इन्हें जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। मगर अभी पर्चे के संबंध में रिपोर्ट नहीं आई है। उक्त पर्चे भी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलरों का राज खोलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट बने है पुलिस के लिए पहेली
कैराना के पाकिस्तान में जाकर बसे आईएसआई हैंडलर इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा भारत के विभिन्न स्थानों के लोगों को आतंकवाद पाठ पढ़ा रहे हैं। पुलिस ने एजेंट और हैंडलरों को आरोपी बनाया मगर पाकिस्तान सरकार के सहयोग नहीं करने के कारण पाकिस्तान में बैठे हैंडलर एक तरह से पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। जिन्हें पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम है।
यह था मामला
दरअसल, शामली शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को 17 अगस्त 2023 को एसटीएफ और कोतवाली ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से शहर कोतवाली में कलीम, उसके भाई तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी यूसुफ उर्फ समशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में आईएसआई एजेंट तहसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस को कलीम के पास से मोबाइल बरामद हुआ था। जिसकी व्हाट्सएप चैट और अन्य मोबाइल डाटा को पहले ही कलीम ने डिलीट कर दिया था। जिसके कारण अधिक साक्ष्य पुलिस को नहीं मिल सके थे।