फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Palewala and Friends Cricket Club won the matches

Noida News: पालेवाला व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Palewala and Friends Cricket Club won the matches
गांव जुब्बल में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कांग्रेसी नेता सतीश दताना। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की ओर से 14 आयु वर्ग के लिए गांव सढूरा में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पहला मुकाबला पालेवाला व वाइएज सढूरा की टीमों में हुआ। इसमें पालेवाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 108 रन बनाए। जवाब में वाइएज सढूरा की टीम 97 रन बना पाई। पालेवाला की टीम ने 11 रनों से मुकाबला जीत लिया।
पालेवाला की टीम से गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पालेवाला व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीमें आमने-सामने हुई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में पालेवाला की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पालेवाला की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बाबू पालेवाला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला वाइएज सढूरा व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीमों के बीच हुआ। वाइएज सढूरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भाविक को मैन ऑफ द मैन चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मलखान सिंह सढूरा ने किया और विजेताओं को सम्मानित भी किया। उन्होने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ही ग्रामीण युवकों का मानसिक व शारीरिक विकास करने में सहायक सिद्ध होती हैं। ग्रामीण स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं से ही युवा मजबूत बनते हैं और बड़े स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
बाबैन टीम ने कांजनू को दस रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। क्रिकेट क्लब जुब्बल की ओर से गांव जुब्बल में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बाबैन व कांजनू गांवों की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गांव बाबैन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 66 रन बनाए। इसके जवाब में गांव कांजनू की टीम 54 रन ही बना पाई। गांव बाबैन की टीम ने 10 रन से मुकाबला जीत लिया।

सुरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश दताना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया। सतीश दताना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए आवश्यक है। सभी युवाओं से अपील है कि खेल अपनाकर भविष्य को सुरक्षित करें। इस मौके पर पूर्व सरपंच मान सिंह जुब्बल, मास्टर राजपाल मंधार, बलविंद्र सिंह संधाली उपस्थित रहे।

गांव जुब्बल में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कांग्रेसी नेता सतीश दताना। आयोजक

गांव जुब्बल में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कांग्रेसी नेता सतीश दताना। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed