फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oxygen will be available at 5 places in the district for home isolating patients

होम आइसोलेट मरीजों के लिए जिले में 5 स्थानों पर मिलेगी ऑक्सीजन

Sat, 08 May 2021 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will be available at 5 places in the district for home isolating patients
ग्रेटर नोएडा। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराने के लिए जिले में पांच स्थानों पर वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ये केंद्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण, जेवर और दादरी में स्थापित होंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए आधार कार्ड की प्रति, डॉक्टर द्वारा जारी पर्ची, ऑक्सीजन की लेवल रिपोर्ट, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी। डी टाइप बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर के रिफिल के लिए अधिकतम 500 रुपये और छोटे सिलिंडर के लिए 200 रुपये चार्ज सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि तीनों प्राधिकरणों, नगर पालिका दादरी और नगर पंचायत जेवर को अपने-अपने क्षेत्र में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दादरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और जेवर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व्यवस्था संभालेंगे। प्राधिकरणों, नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ऑक्सीजन सिलिंडर संग्रह और वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। स्थान का नाम गूगल मैप पर लोकेशन एवं फोन नंबर के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सिलिंडर जमा करने के 24 से 48 घंटे के बीच में ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जाएगी। प्राधिकरण और संबंधित विभाग सिलिंडरों को ग्रेटर नोएडा के मारुति कारबोनिक्स से रिफिल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed