फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Overlooked: Wrestling court could not start even after eight months

अनदेखी: आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो सका रेसलिंग कोर्ट

Sat, 18 Mar 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Overlooked: Wrestling court could not start even after eight months
अनदेखी : आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो सका रेसलिंग कोर्ट
विज्ञापन

-पहलवान को नहीं मिल रहा अभ्यास का मौका, दिल्ली या निजी अखाड़ों में जाने को मजबूर
- सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में हुआ था निर्माण, 60 लाख आई थी लागत

नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर का नवनिर्मित रेसलिंग कोर्ट आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। जुलाई 2022 में ही कोर्ट के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब पांच लाख रुपये कीमत का मैट भी लग चुका है। लेकिन प्राधिकरण रेसलिंग कोर्ट को अभी तक शुरू नहीं कर सका है। नए कोर्ट पर अभ्यास के लिए युवा पहलवानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। वह दिल्ली या निजी आखाड़ों में जाकर अभ्यास करने को मजबूर हैं।

ग्रेटर नोएडा और आसपास के गांवों के पहलवानों के पास अभ्यास की अच्छी सुविधा नहीं है। बार-बार मांग के बाद प्राधिकरण ने सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में रेसलिंग कोर्ट का निर्माण करने का फैसला किया। पांच जनवरी 2022 को खेल परिसर के अंदर रेसलिंग कोर्ट का निर्माण शुरू किया। करीब 60 लाख रुपये की लागत से रेसलिंग कोर्ट तैयार किया गया। चार जुलाई, 2022 में निर्माण कार्य पूरा हो गया। रेसलिंग कोर्ट में मैट के साथ-साथ मिट्टी का कोर्ट भी बनाया गया है। साथ ही महिला पुरुष चेंजिंग रूम और शौचालय बनाए गए हैं।स्थानीय पहलवानों का कहना है कि रेसलिंग कोर्ट होने के बाद भी उसका फायदा नहीं मिल रहा है। कोर्ट के शुरू होने के इंतजार में आठ माह बीत चुके हैं। यही नहीं कोर्ट बनाने में भी प्राधिकरण ने खानापूर्ति की है। रेसलिंग कोर्ट चारों तरफ से खुला हुआ है। सर्दी और बारिश के बीच कोर्ट पर प्रशिक्षण करना मुश्किल होगा। उधर रखरखाव के अभाव में रेसलिंग कोर्ट की स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन




खिलाड़ियों के भविष्य पर भारी प्राधिकरण की अनेदखी

कोविड काल के बाद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में खेल सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉॅम्प्लेक्स के साथ-साथ सेक्टर-37 के खेल परिसर में भी युवाओं को खेल सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि प्राधिकरण ने दोनों जगह शहर के युवाओं को विश्व स्तरीय सुविधा देने का दावा किया था। सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर के रखरखाव पर भी प्राधिकरण ध्यान नहीं दे रहा है। मुख्य गेटों की स्थिति खराब है। कोई भी अंदर आ जा सकता है। फुटबॉल नेट फट चुके हैं। वाटर कूलर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एकेडमी का चयन होने के बाद ही रेसलिंग कोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जारी है। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। खेल परिसर की सुरक्षा का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। वहां पर सुरक्षकर्मी तैनात किए जाएंगे। - हरे कृष्णा, मैनेजर स्पोर्ट्स, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article